दिल्ली विश्वविद्यालय ने घोषित किया 2026-27 का अकादमिक कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

shikha verma
2 Min Read

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आधिकारिक अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार सभी स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए नया सत्र 28 जुलाई 2026 से शुरू होगा। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब विश्वविद्यालय में नए दाखिलों की प्रक्रिया जारी है।

ऑड सेमेस्टर का कार्यक्रम

प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी। 18 से 25 अक्टूबर तक शरदकालीन अवकाश रहेगा, जबकि 26 अक्टूबर से दोबारा पढ़ाई शुरू होगी। 20 नवंबर को नियमित कक्षाओं का समापन होगा, जिसके बाद प्रैक्टिकल और परीक्षा की तैयारी के लिए अवकाश दिया जाएगा। लिखित परीक्षाएं 4 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएंगी। वहीं 25 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

इवन सेमेस्टर का कार्यक्रम

द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम और अष्टम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। 21 से 28 मार्च तक मिड-सेमेस्टर ब्रेक रहेगा और 29 मार्च से फिर कक्षाएं शुरू होंगी। 30 अप्रैल से प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी शुरू होगी, जबकि अंतिम लिखित परीक्षाएं 13 मई 2027 से आयोजित की जाएंगी।

गर्मी की छुट्टियां बढ़ाईं

विश्वविद्यालय ने बताया कि नए सत्र को समय पर शुरू करने के लिए मौजूदा सत्र 2025-26 की गर्मियों की छुट्टियां 20 जुलाई के बजाय 27 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। इसके बाद 28 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

Share This Article
Leave a Comment