जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, छात्रों से किताब, फूल और तिरंगा लाने की अपील

shikha verma
2 Min Read

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन शहीद स्मारक, जीएसटी हॉस्टल के पास दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके देर रात जयपुर पहुंचे, जबकि प्रदर्शन को लेकर संगठन ने बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की भागीदारी का दावा किया है। इससे पहले जयपुर पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया था, लेकिन बाद में कुछ शर्तों के साथ अनुमति प्रदान कर दी गई।

पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे प्रदर्शन में तिरंगा, किताब और फूल लेकर शामिल हों। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन केवल किसी एक पार्टी या संगठन का नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और अभिभावकों की आवाज है, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार चाहते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी इससे पहले भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी तरह का प्रदर्शन कर चुकी है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी।

जयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन में अधिकतम 800 लोग ही शामिल हो सकेंगे और कानून-व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य होगा। शर्तों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment