बुलंदशहर : आग का गोला बनी कार, गस्त के दौरान चोला पुलिस ने बचाई जान, बच्चों सहित बाहर निकाले सुभाष बाबू

Bole India
3 Min Read

बुलंदशहर चोला थाना क्षेत्र के गांव खवासपुर में एक टाइगो गाड़ी जिसका नंबर UP13CC7064 जिसको सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम निवासी खेल मोहल्ला थाना शिकारपुर अपने मिलन होटल ककोड़ से पति पत्नी में विवाद होने के कारण अपने छोटे छोटे चार बच्चों को ले कर शिकारपुर के लिए निकल आया। सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम टेंशन में था। टेंशन की हालत में होने के कारण सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम निवासी खेल मोहल्ला शिकारपुर गाड़ी को ले कर शिकारपुर की तरफ निकला। चोला फ्लाईओवर से पांच किलोमीटर आगे खवासपुर सुल्तानपुर के समीप गाड़ी के बोनट से आग लगने लगी, आग ने एक साथ इतना बड़ा रूप ले लिया कि सभी वाहन दूर दूर रुक गए। रात्रि के समय लगभग 10 बजे के करीब चोला थाना की फतेपुर चौकी पर तैनात कास्टेबल यामीन और राहुल फैंटम से गस्त कर रहे थे। जैसे ही गाड़ी में आग लगते देख दोनों गाड़ी के पास पहुंचे आसपास खड़ी जनता की मदद से पहले बच्चों को बड़ी कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम निवासी खेल मोहल्ला शिकारपुर को बाहर निकाल कर सैफ जगह पर पहुंचाया। थाना प्रभारी को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे फायर गाड़ी को बुलाया गया। गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही सुभाष बाबू की पत्नी और कुछ साथी लोग और उधर सुभाष बाबू के परिवार के कुछ मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के जम कर बहस हुई पत्नी का कहना था कि बाबू ककोड़ जाना है जबकि सुभाष बाबू के परिजन सुभाष बाबू को शिकारपुर ले जाना चाहते थे। थाना प्रभारी चोला ने दोनों पक्षों को समझाया ओर शांत किया, बाद में सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम अपनी पत्नी के साथ चारों बच्चों को ले कर ककोड़ के लिए चला गया। चोला थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है किसी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई है। दोनों कॉस्टेबल और आमजनता की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। गाड़ी को रोड से साइड हटवा कर यातायात शुरू करा दिया है,

Share This Article
Leave a Comment