बिहार सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। योजना के पहले चरण में 2.5 लाख परिवारों को 1.5 किलोवाट क्षमता वाले पैनल मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है।
इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को बिजली बिल की चिंता से मुक्त करना है। इसके तहत सरकार उन परिवारों की छत पर सोलर पैनल लगवाएगी, जिससे वे बिना बिजली बिल की चिंता किए पंखा, बल्ब और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह योजना पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से जुड़ी है और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देती है।
कुटीर ज्योति योजना की पात्रता और शर्तें:
- आवेदन करने वाले के पास छायामुक्त और पक्की छत हो।
- पैनल लगवाने के लिए परिवार की सहमति जरूरी है।
- पैनल लगाने का पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की होगी।
- लाभार्थी बीपीएल कार्ड वाले परिवार, कुटीर ज्योति बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ता, और SC/ST या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हो सकते हैं।
- योजना शहर और गांव दोनों में लागू है।
योजना के लाभ:
- मुफ्त बिजली का लाभ
- ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम
- पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा
- हर परिवार को 125 यूनिट तक अतिरिक्त मुफ्त बिजली
इस पहले चरण में बिहार के 2.5 लाख बीपीएल परिवारों को पैनल लगाए जाएंगे। इच्छुक लाभार्थी अपने जिले के बिजली कार्यालय से संपर्क कर जल्दी आवेदन करें।
