होली के त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर इस महीने का वेतन होली से पहले जारी करने का आदेश दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों के लिए 3 दिन की छुट्टी भी घोषित की गई है।
वेतन होली से पहले देने के निर्देश
राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों का वेतन भी समय से पहले जारी किया जाए। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
28 फरवरी रहेगा कार्यदिवस
सरकार ने 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया है। इसके बदले 3 मार्च 2026 को अवकाश दिया जाएगा।
2, 3 और 4 मार्च को अवकाश
होली के अवसर पर 2 मार्च, 3 मार्च (होलिका दहन) और 4 मार्च (रंगों की होली) को अवकाश घोषित किया गया है।
त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट
सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
