बदायूं : बदायूं में धोके से वार! पहले दारू पिलाई और फिर खाना खिलाया, नशे में धुत्त कर युवक को जमीनी विवाद में साजिशन चाकूओं से गोदकर मार डाला।

Bole India
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बदायूं में परिवार के ही लोगों पर युवक पर धोके से साजिशन वार कर दारू और खाना खिलाकर नशे में धुत्त कर चाकूओं से मार डालने का आरोप लगा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वारदात जिले के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव सुंदरनगर-दरानगर की है। आरोप है कि यहां जमीनी विवाद के चलते एक युवक की चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
मृतक के पिता रामपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए घटनाक्रम बताते हुए कहा कि उनके बेटा मोनू (35 साल) को परिवार के ही आरोपियों ने जमीनी विवाद के चलते पहले धोके और साजिश रचकर बुलाया इसके बाद उसे जमकर शराब और खाना खिलाया। जब बेटा नशे में धुत्त कर लिया इस बीच उसको चाकूओं से गोदकर निर्मम तरीके से मार डाला। आरोपी हत्या कर शव को एक पेड़ के नीचे फेंककर फरार हो गए।
बेटे मोनू का शव पेड़ के नीचे पड़ा होने की खबर परिजनों को पता चली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इस घटना से संबंधित अलापुर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों की तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment