बांग्लादेश से हार के बाद अहमद शहजाद का रिजवान पर तंज

Bole India
2 Min Read

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं आए और पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद फैंस और पूर्व क्रिकेटर रिजवान की बल्लेबाजी को लेकर आलोचना कर रहे हैं।

इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने रिजवान को उनके यूट्यूब चैनल पर ही ट्रोल किया।

अहमद शहजाद ने रिजवान की कमियों को गिनाया

शहजाद ने कहा कि रिजवान की तकनीक में कई खामियां हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले लंबा ब्रेक मिला, लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरियों पर काम नहीं किया। शहजाद ने कहा:
“रिजवान साहब, गेंदें अब आपकी रेंज में हैं। आपने इतने सालों में बस ‘लर्न ही लर्न’ किया है। टेक्निक कमजोर हो गई है, आपका गेम ज्यादा लेग साइड पर आधारित है।”

ग्राउंड पर प्रदर्शन जरूरी

शहजाद ने रिजवान को चेतावनी देते हुए कहा कि बातें बनाने से काम नहीं चलेगा। पैसे ग्राउंड पर खेलने के लिए मिलते हैं, इसलिए प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा:
“बैट और बॉल के बीच बहुत बड़ा गैप है। खुद से पूछिए, क्या आप बॉल की लाइन में आ रहे हैं? बड़े दिल से खेलिए।”

T20 वर्ल्ड कप में रिजवान की गैर-मौजूदगी

शहजाद ने यह भी कहा कि रिजवान की बल्लेबाजी देखकर लगता है कि वे क्रीज पर ‘डांस’ कर रहे हैं, पैर जगह पर नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि रिजवान T20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे और उन्हें बांग्लादेश सीरीज से पहले पर्याप्त आराम मिला। शहजाद ने कहा:
“आपका काम सेंचुरी बनाकर टीम को जीत दिलाना था, ना कि बस बातें करना। अगर ऐसा चलता रहा, तो आप सिर्फ ‘लर्न ही लर्न’ करते रहेंगे।”

Share This Article
Leave a Comment