अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhut Bangla अब तय तारीख से छह दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होनी थी, लेकिन अब एडवांस पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू होंगे।
ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, इस बदलाव के पीछे Dhurandhar 2 की शानदार कमाई और क्रेज़ का असर है। फिल्म के मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ जैसी पेड प्रिव्यू स्ट्रेटेजी अपनाई है ताकि दर्शकों को बेहतर थिएटर अनुभव मिल सके और फिल्म को लंबा और मजबूत रन मिले।
एकता कपूर ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स और बड़े मार्केट के एग्जीबिटर्स के साथ लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। उनका मानना है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को सही मार्केटिंग फोकस, थिएटर स्पेस और दर्शकों का पूरा ध्यान मिलेगा।
फिल्म में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की प्रतिष्ठित जोड़ी दर्शकों को फिर से हंसाने आ रही है। इसके अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से यह फिल्म पेश की गई है।
फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, और अब नई रिलीज डेट के साथ उम्मीद की जा रही है कि ‘भूत बंगला’ एक मजेदार और यादगार फैमिली एंटरटेनर साबित होगी।

