ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, पोस्टमार्टम को लेकर कोर्ट में आज सुनवाई

shikha verma
2 Min Read

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक अहम मोड़ आ गया है। इस केस से जुड़ी याचिका पर आज भोपाल कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें यह तय किया जा सकता है कि ट्विशा का पोस्टमार्टम दोबारा कराया जाएगा या नहीं।

मृतका के परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम दोबारा दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में कराया जाए। परिजनों का कहना है कि भोपाल में की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उन्हें भरोसा नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

यह मामला पहले से ही विवादों और आरोप-प्रत्यारोपों में घिरा हुआ है। एक ओर जहां परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर सास द्वारा एंटीसेप्टरी बेल याचिका में कई दावे किए गए हैं, जिनमें ट्विशा को लेकर अलग-अलग आरोप शामिल हैं।

इसी बीच पुलिस जांच भी तेज कर दी गई है। आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने उसकी जानकारी देने वालों के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है, जो सभी पहलुओं से जांच कर रही है। टीम में 6 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं।

परिजनों का आरोप है कि शुरुआती जांच में कई अहम सबूतों की अनदेखी की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच जारी है। अब सभी की निगाहें आज होने वाली कोर्ट सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें पोस्टमार्टम दोबारा कराने को लेकर बड़ा फैसला आ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment