अगर आप नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। iPhone 17 Pro पर इस समय भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह फोन काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। विजय सेल्स की “Apple Days” सेल के दौरान इस फ्लैगशिप डिवाइस पर कुल मिलाकर 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।
iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,990 रुपये है, लेकिन फिलहाल यह 1,28,190 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर में है, जहां आप अपने पुराने iPhone 15 को देकर करीब 45,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इस तरह सभी ऑफर्स मिलाकर इसकी कीमत iPhone 17 के आसपास पहुंच जाती है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है। कैमरे के लिए इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
सिर्फ iPhone ही नहीं, Google Pixel 10 पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर कम कीमत में उपलब्ध है, जहां बैंक ऑफर और एक्सचेंज के जरिए और बचत की जा सकती है।

