फिरोजाबाद : फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी सफलता

Bole India
2 Min Read

फिरोजाबाद पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामदगी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए हैं।
यह कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस और एसओजी टीम ने सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यह सफलता हासिल की।
पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि मोबाइल वापस मिलना किसी राहत से कम नहीं है।
फिरोजाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो वे भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।
बरामदगी करने वाली टीम में
निरीक्षक श्री प्रेम शंकर पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस/एसओजी टीम, तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों की टीम शामिल रही।
फिरोजाबाद पुलिस की यह कार्रवाई जनता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।

Share This Article
Leave a Comment