मामला बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का है यहां पैरामेडिकल में डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र मुकेश के साथ उसके ही कॉलेज के तीन मुस्लिम छात्रों ने जमकर मारपीट की पीड़ित छात्रा का आरोप है कि तीनों मुस्लिम छात्रों ने उसे काफिर काफिर कहकर बुलाया और उससे कहा कि बांग्लादेश की घटना से तुम सबक क्यों नहीं लेते। अगर नहीं सुधरोगे तो तुम्हें जिंदा जला दिया जाएगा। पीड़ित छात्र मुकेश फिरोजाबाद जनपद का रहने वाला बताया जाता है उसने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित छात्रा के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है हिंदूवादी संगठन के नेता संजीव प्रजापति ने कहा कि पहले तो छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उससे नफरत ही शब्द का फिर काफिर कहा गया यह कहना कि बांग्लादेश की घटना से सबक क्यों नहीं लेते और तुमको जिंदा जला दिया जाएगा एक नफरत वाली सोच है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्यवाही देखने को मिल सकती है।



