साउथ की 4 भाषाओं में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की घोषणा

Bole India
2 Min Read

जब भी पैन इंडिया फिल्में रिलीज होने की बात आती है तो लोगों को साउथ सिनेमा की याद आ जाती है। अक्सर साउथ की फिल्में बड़े लेवल पर देश भर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाती है। इन दोनों आदित्य धर की धुरंधर जबरदस्त चर्चा में बनी है। दुनिया भर से इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है।

अब ये खबर सामने आ रही है कि मेकर्स ने इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी की है। इसे हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। इसे लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

पैन इंडिया रिलीज होगी धुरंधर

मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल करने के बाद धुरंधर अपने सीक्वल के साथ बड़े लेवल पर वापसी करने को तैयार है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका दूसरा हिस्सा और भी बड़ा होने वाला है। वैसे भी साउथ के दशकों में फिल्म का सीक्वल को लेकर अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट है।

पांच भाषाओं में होगी रिलीज

मेकर्स ने बताया है कि अगले साल ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस दिन गुड़ी पड़वा भी है और हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषा में देश विदेश में फिल्म रिलीज की जाएगी। पांच भाषाओं में फिल्म रिलीज करने पर मेकर्स का कहना है कि तूफान हर जगह आएगा।

Share This Article
Leave a Comment