‘लॉक अप 2’ के पहले एविक्शन में दिखेंगी कंगना रनौत, किसका खत्म होगा सफर?

shikha verma
2 Min Read

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के शुरुआती एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के खुलासों और चुनौतीपूर्ण टास्क ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। अब मेकर्स पहले एलिमिनेशन एपिसोड को और भी खास बनाने की तैयारी में हैं।

जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत इस वीकेंड शो में ‘जनता की आवाज’ के रूप में स्पेशल गेस्ट बनकर नजर आएंगी। पहले एलिमिनेशन के दौरान वह होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के साथ दिखाई देंगी।

कंगना ने वापसी पर क्या कहा?

शो में अपनी विशेष मौजूदगी को लेकर कंगना की टीम ने कहा कि ‘लॉक अप’ हमेशा से सच्चाई का सामना करने वाला मंच रहा है, चाहे वह कितनी भी असहज क्यों न हो। इस वीकेंड पहले एलिमिनेशन में ‘जनता की आवाज’ के रूप में शामिल होना दिलचस्प रहेगा, क्योंकि हर फैसले और हर चुनाव की अपनी एक कीमत होती है।

इन 5 कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा है एलिमिनेशन का खतरा

पहले एलिमिनेशन से पहले इस सप्ताह पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर डेंजर ज़ोन में हैं। अब इन पांचों में से किसी एक का सफर शो से खत्म हो जाएगा।

कंगना इस बार फुल-टाइम होस्ट क्यों नहीं हैं?

शो की निर्माता एकता कपूर ने पहले ही स्पष्ट किया था कि दूसरे सीजन का फॉर्मेट पहले से काफी अलग रखा गया है। मेकर्स ने शो की प्रस्तुति, कॉन्सेप्ट और विज़न में बदलाव करते हुए जेलर-होस्ट वाले पुराने फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला किया, ताकि फ्रेंचाइजी को नई पहचान मिल सके। हालांकि कंगना इस सीजन की नियमित होस्ट नहीं हैं, लेकिन पहले एलिमिनेशन एपिसोड में उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment