सोनभद्र : दुद्धी में जमीन विवाद पर दो पक्षों में पुलिस के सामने भिड़ंत, वायरल वीडियो ने उठाए कार्यशैली पर सवाल

Bole India
2 Min Read

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव के बराईडाड़ में पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लेकिन मामला अचानक उस वक्त बिगड़ गया, जब एक पक्ष जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा और विवादित भूमि पर खुदाई व सड़क निर्माण का काम शुरू करने लगा। काम शुरू होते ही इसकी जानकारी विपक्षी पक्ष को लगी और देखते ही देखते पूरा पाटीदार समुदाय मौके पर इकट्ठा हो गया। बहस शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में मामला गाली-गलौज से आगे बढ़कर हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हटाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी मारपीट का वीडियो वहीं मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस की कार्यशैली और मौके पर नियंत्रण न कर पाने को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है और मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर रही है और वीडियो के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है

Share This Article
Leave a Comment