संतकबीरनगर : एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित

Bole India
1 Min Read

संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-यानी SIR अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात बीएलओ को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस महत्वपूर्ण चरण में इन बीएलओ ने अपने-अपने बूथों पर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित, एकत्रित और डिजिटाइज्ड कर मिसाल पेश की है।
सात बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमे बृजेश यादव, छाया देवी, ओम प्रकाश, आशा, राजेश कुमार, रूमा चौहान, नेहा सिंह सामिल रहे।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण चुनावी व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें बीएलओ की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Share This Article
Leave a Comment