गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में दर्ज ज्योति किशन आमगे ने रामनगरी अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन पूजन किया। नागपुर की रहने वाली 32 वर्षीय ज्योति अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंची थीं।ज्योति ने राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता, भाई-बहन और जीजा भी मौजूद थे।ज्योति की इस यात्रा को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया। ज्योति के अयोध्या आगमन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें रामलला के दर्शन कराए।
