ऑडिबल हिंदी दिवस के अवसर पर लेकर आया है हिंदी सिनेमा के सबसे दिग्गज लोगों की आवाज और स्टोरीटैलिंग

Nikhil Malhotra
3 Min Read

हिंदी मनोरंजन उद्योग ने देश को कई यादगार आवाजें, लोकप्रिय किरदार और अमर कहानियाँ दी हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर ऑडिबल श्रोताओं के लिए दिलचस्प हिंदी स्टोरीटैलिंग…

हिंदी मनोरंजन उद्योग ने देश को कई यादगार आवाजें, लोकप्रिय किरदार और अमर कहानियाँ दी हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर ऑडिबल श्रोताओं के लिए दिलचस्प हिंदी स्टोरीटैलिंग लेकर आया है, जो देश के सबसे लोकप्रिय सितारों की आवाजों में पेश की जाएगी। इन कलाकारों में अमिताभ बच्चन, तब्बू और करीना कपूर जैसे बॉलिवुड कलाकारों से लेकर सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया जैसे टेलीविजन सितारे शामिल हैं। इन ऑडिबल ओरिजनल्स में वो आवाजें होंगी, जिन्होंने भारतीय मनोरंजन को आकार दिया है।

ये ऑडिबल ओरिजनल श्रोताओं को अपने पसंदीदा सितारों को बिल्कुल नए अवतार में महसूस करने का अवसर देंगे

इनमें सनसनीखेज थ्रिलर से लेकर मन को हल्का करने वाली कॉमेडी, भावुक ड्रामा और सदाबहार रोमांस तक बहुत कुछ होगा। जब ऑडियो के माध्यम से कल्पना जागती है, तो अपनी तरह का एक अलग सिनेमा शुरू होता है, जिससे हर श्रोता को अपने-अपने तरीके से किरदारों, दृश्यों और परिवेश का अनुभव मिलता है। आप चाहे बाहर हों, यात्रा कर रहे हों, वर्कआउट कर रहे हों या घरेलू काम या फिर घर पर आराम, ऑडिबल आपके लिए ऐसी दिलचस्प कहानियाँ लेकर आता है, जिनका आनंद आप किताब उठाए बिना ही उन्हें सुनकर ले सकते हैं।

ये कहानियाँ सुनने के लिए ऑडिबल ऐप डाउनलोड करें और अपना 30 दिन का मुफ्त ट्रायल शुरू करें। नए सदस्यों को एक क्रेडिट प्राप्त होगा, जिसकी मदद से वो उपलब्ध कराई गई सूची में से कोई भी एक ऑडियोबुक चुन और रख सकेंगे

इसके अलावा, प्लस कैटालोग में उन्हें ढेर सारी हिंदी कहानियाँ उपलब्ध होंगी।

अमिताभ बच्चन की आवाज में काली आवाजें,सैफ अली खान, करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत की आवाज में मार्वल्स वेस्टलैंडर्स आदि, अनुराग कश्यप, तब्बू और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आवाज में थ्रिलर फैक्ट्री, सान्या मल्होत्रा और वरुण शर्मा की,तब्बू, विजय वर्मा और मनोज बाजपेयी की आवाज में सैंडमैन, एक्ट 1, फरहान अख्तर, गुरु रंधावा, डिवाईन आदि के साथ मेरा म्यूजिक मेरा मंत्रा: मेरा म्यूजिक मेरा मंत्रा एक 10 एपिसोड की सीरीज है, जो फरहान अख्तर, अरमान मलिक, गुरु रंधावा, जोनिता गांधी, डिवाईन, नाएजी एवं अन्य मुख्य संगीतकारों के बारे में है।

इसमें उनके करियर को आकार देने वाले व्यक्तिगत मंत्रों, सफर और अनुभवों के बारे में बताया गया है। इस सीरीज को जानकी पारेख मेहता ने होस्ट किया है

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article