Share Market Weekly Review: क्रूड की तेज चाल से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1733 अंक गिरा, कैसा रहेगा सितंबर का तीसरा हफ्‍ता?

Nikhil Malhotra
4 Min Read

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 383 अंकों की गिरावट के साथ 76133 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 119 अंक गिरकर 23779 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 555…

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 383 अंकों की गिरावट के साथ 76133 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 119 अंक गिरकर 23779 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 555 अंक गिरकर 75578 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 144 अंक गिरकर 23635 पर जा पहुंचा

बुधवार को सेंसेक्स 813 अंकों की गिरावट के साथ 74764 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 204 अंक गिरकर 23432 पर आ गया। गुरुवार को सेंसेक्स 138 अंक बढ़कर 74903 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 46 अंक गिरकर 23478 पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 121 अंक गिरकर 74782 पर पहुंच गया। निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ 23398 पर बंद हुआ

बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा, यह हफ्ता भारी उठापटक वाला रहा। क्रूड की ऊंची दरों से बाजार में बिकवाली हावी रही। इस वजह से रुपए भी कमजोर रहा। इंग्लैंड सेंट्रल बैंक (ECB) और जापान के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की। बांड बाजार में भी इस हफ्ते भारी उथल पुथल दिखाई दी। अमेरिका और जापान में बांड यील्ड के दाम अपने सर्वोच्च स्तर पर है। भारत में भी बांड की यील्ड हाई है। यील्ड ज्यादा होने पर शेयर बाजार का पैसा बांड मार्केट में चला जाता है।

अमेरिका में महंगाई बढ़ने से भी वैश्विक शेयर बाजार दबाव में है

बागौरा ने कहा कि सितंबर के तीसरे हफ्ते में शेयर बाजार की दिशा अमेरिकी फेड की बैठक से तय होगी। अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती है तो शेयर बाजार पर इसका नकारात्मक असर हो सकता है। इससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर भी ब्याज दर बढ़ाने को लेकर दबाव बढ़ सकता है। अगले हफ्ते गणेश चतुर्थी है। शेयर बाजार में धारणा है कि गणेश जी के दिनों में बाजार की चाल सकारात्मक रहती है

उन्होंने कहा कि निफ्टी में नीचे में 23100 से 23150 पर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर बाजार इससे नीचे बंद होता है तो आने वाले दिनों में बाजार में और गिरावट आ सकती है। ऊपर में बाजार 23,800 से 24,000 तक आ सकता है

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 22,500-23,500 करोड़ रुपए का मेगा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक खुलेगा। कंपनी ने 1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने पहले अधिकतम 14.89 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अपडेटेड ड्राफ्ट में यह संख्या घटकर करीब 12.64 करोड़ शेयर रह गई है। एनएसई के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। इस OFS में मौजूदा शेयरधारक हिस्सेदारी बेचेंगे। NSE को IPO से कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें

स्रोत: readnownews.in

Share This Article