निर्मल मेहरा एवं उनकी पूरी टीम ने DCB में लहराया अपना परचम

Nikhil Malhotra
2 Min Read

पायनियर समाचार सेवा। चम्पावत / पिथौरागढ़ I जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ चम्पावत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा का निर्विरोध चयन हुआ है जबकि उ…

पायनियर समाचार सेवा।

चम्पावत / पिथौरागढ़ I जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ चम्पावत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा का निर्विरोध चयन हुआ है जबकि उपाध्यक्ष पर उमेश महर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है I इसके अलावा बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, पिथौरागढ़ के दल बहादुर बाफिला ,मनोज सामंत एवं विजय राणा राज्य सहकारी बैंक के लिए निर्वाचित किये गए I सभी पदों पर भाजपा द्वारा अपना परचम लहराए जाने पर पिथौरागढ़ भाजपा के अध्यक्ष गिरीश जोशी एवं चम्पावत के गोविन्द सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया I निर्मल मेहरा बाराकोट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख होने के अलावा सहकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने एवं तीन बार DCB के अध्यक्ष रह चुके स्व ० हयात सिंह मेहरा के पुत्र है I जिला स्थापना के 29 वर्षो बाद अभी तक पिथौरागढ़ एवं चम्पावत जिलों का एक ही DCB है I भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सामंत ने इस विजय को मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व कि शानदार जीत बताते हुए इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत बताया है I श्री मेहरा व अन्य लोगो की जीत का जश्न बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पिथौरागढ़ गए थे I जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी।

, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली , सतीश चंद्र पांडेय ,मुकेश कलखुड़िया , दीपक जोशी , मोहित पाठक , सुनील पुनेठा , नंदन तड़ागी आदि तमाम लोगो ने निर्मल तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी है I

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article