आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर केमिस्ट एशोसिएशन एवं व्यापार संघ ने नाराजगी व्यक्त की
पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। केमिस्ट एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोकुल जोशी के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर केमिस्ट एशोसिएशन एवं व्यापार संघ ने नाराजगी व्यक्त की है। मारपीट मामले में व्यापार संघ और होटल एसोसिएशन ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटा ।
कहा कि पुलिस द्वारा व्यापारियों को ही परेशान किया जा रहा है, व्यापारियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है पुलिस द्वारा सिर्फ मार खाने वाले व्यापारियों को ही सुबह से ही थाने बुलाकर बैठाया गया, जबकि मारने वाले दूसरा पक्ष पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे के अंदर मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को व्यापार मंडल द्वारा पूरा बाजार बंद किया जाएगा। इधर महिला द्वारा रुद्रपुर से युवाओं को बुलाकर केमिष्ट गोकुल जोशी के साथ घर में घुसकर मारपीट की जो कि यहां की कानून व्यवस्था को चुनोती है।
इस मौके पर हरीश सोनी, राजेंद्र परिहार, सचिव देवेंद्र अधिकारी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, अनिल कार्की, प्रमोद मेहता, गोकुल जोशी, महेश दफोटी, तिलक तिवारी आदि मौजूद रहे
स्रोत: www.thehindipioneer.com


