रोहित शर्मा ने  वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना पर कहा, अभी बहुत दूर है अक्टूबर 2027

Nikhil Malhotra
2 Min Read
Mumbai: Cricketer and BharatPe brand ambassador Rohit Sharma during the launch of 'BharatPe Flex' at Global Fintech Fest 2026, in Mumbai, Maharashtra, Thursday, Sept. 10, 2026. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI09_10_2026_000141B)

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की संभावना को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्टूबर…

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की संभावना को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्टूबर 2027 अभी काफी दूर है और उस समय देखा जाएगा

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान से जब अगले वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे

रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद उनके वनडे करियर को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, रोहित ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक लगाकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया था

वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित तब तक भारतीय वनडे टीम का हिस्सा रहते हैं या नहीं।कार्यक्रम के दौरान रोहित से भारतीय टीम के भविष्य में विश्व कप जीतने पर खुली बस में विजय परेड निकालने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अब शायद बस परेड संभव नहीं होगी

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ष 2024 में वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद टीम की मुंबई में भव्य विजय परेड निकाली गई थी, जिसमें लाखों प्रशंसक शामिल हुए थे।इस बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि रोहित के करियर को लेकर अटकलों की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article