पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। जनता मिलन कार्यक्रम में की गई शिकायत पर कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की पहल से राधा देवी को करीब 10 साल बाद…
पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। जनता मिलन कार्यक्रम में की गई शिकायत पर कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की पहल से राधा देवी को करीब 10 साल बाद उनकी खरीदी गई भूमि की रजिस्ट्री मिल सकी। रुद्रपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा देवी ने वर्ष 2016 में ग्राम चुटकी देवरिया, किच्छा, ऊधमसिंहनगर में दीपक तिवारी से 2100 वर्गफुट भूमि खरीदी थी। भूमि की कीमत 10.
50 लाख रुपये उन्होंने तत्काल नगद भुगतान कर दी थी, लेकिन मूल खातेदार उपलब्ध न होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। राधा देवी ने 1 अगस्त को कमिश्नर के जनता मिलन कार्यक्रम में प्रार्थनापत्र देकर रजिस्ट्री कराने की मांग की। कमिश्नर दीपक रावत ने राधा देवी, विक्रेता दीपक तिवारी, मूल खातेदार अश्वनी बिष्ट तथा राजस्व अधिकारियों- कर्मचारियों को तलब कर मामले की सुनवाई की। इसके बाद दोनों को राधा देवी के पक्ष में रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए।
निदेर्शों के क्रम में 5 सितंबर को रजिस्ट्री हो गई। 8 सितंबर को राधा देवी ने कमिश्नर से मिलकर आभार जताया
स्रोत: www.thehindipioneer.com


