राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त, बेटियों को मिली सुरक्षा

shikha verma
3 Min Read

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव और महिला सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की जमकर सराहना की। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि कभी देश के पिछड़े राज्यों में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश के शीर्ष तीन राज्यों में अपनी जगह बना चुका है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियों के माता-पिता उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे, लेकिन अब अपराधियों और उनके परिवारों में डर का माहौल है। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वालों के हौसले सरकार ने पूरी तरह पस्त कर दिए हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की तारीफ

रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौर में देश की राजधानी तक में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के कार्यकाल के बाद अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसी सरकार है, जिसके रहते महिलाओं पर गलत नजर डालने की हिम्मत अपराधियों में नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पूरे देश में एक नई पहचान बनाई है। प्रदेश को विकास और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में आगे ले जाने में सरकार की नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अवंतीबाई लोधी के शौर्य को किया नमन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने वीरांगना अवंतीबाई के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जब छलपूर्वक अवंतीबाई लोधी का राज्य छीनने का प्रयास किया तो उन्होंने इसका डटकर विरोध किया। उन्होंने आसपास के राजाओं और जमींदारों को भी संघर्ष के लिए प्रेरित किया और किसानों तथा आम लोगों को साथ लेकर अंग्रेजों का मुकाबला किया।

महापुरुषों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार देश के महापुरुषों और वीरांगनाओं के विचारों एवं योगदान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। विभिन्न बटालियनों और महत्वपूर्ण स्थानों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें और अपनी गौरवशाली विरासत से जुड़ सकें।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला पीएसी बटालियनों का गठन और उनका नाम वीरांगनाओं के नाम पर किया जाना समावेशी सोच का उदाहरण है। लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी

Share This Article
Leave a Comment