WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Two-Step Verification सिस्टम में बदलेगा PIN का तरीका

shikha verma
3 Min Read

WhatsApp अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Two-Step Verification सिस्टम में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी मौजूदा 6 अंकों वाले PIN सिस्टम को हटाकर एक नए पासवर्ड-आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम पर काम कर रही है।

नए अपडेट के बाद यूजर्स को अकाउंट सिक्योरिटी के लिए सिर्फ नंबर वाले PIN की जगह अल्फान्यूमेरिक पासवर्ड सेट करने का विकल्प मिल सकता है। यानी यूजर अपने पासवर्ड में अक्षरों और अंकों दोनों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

पासवर्ड सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा

मौजूदा Two-Step Verification में यूजर्स 6 अंकों का PIN सेट करते हैं, जिसका इस्तेमाल नए डिवाइस पर WhatsApp अकाउंट लॉगिन करते समय अतिरिक्त सुरक्षा के लिए किया जाता है।

नए सिस्टम में मजबूत पासवर्ड की जरूरत होगी। अगर WhatsApp को कोई पासवर्ड कमजोर लगता है, तो यूजर उसे सेव नहीं कर पाएंगे। इससे कमजोर PIN या आसानी से अनुमान लगाए जाने वाले कोड के कारण होने वाले सुरक्षा जोखिम को कम किया जा सकेगा।

नया पासवर्ड सिस्टम WhatsApp की मौजूदा लॉगिन प्रक्रिया के साथ ही काम करेगा। यूजर को पहले की तरह SMS के जरिए फोन नंबर वेरिफाई करना होगा और इसके बाद पासवर्ड सेट करने का विकल्प मिलेगा।

यूजर्स के लिए रहेगा ऑप्शनल फीचर

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp का यह नया सिक्योरिटी फीचर भी Two-Step Verification की तरह वैकल्पिक हो सकता है। यानी यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इसे चालू या बंद कर सकेंगे।

जो लोग पहले से Two-Step Verification का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उनके अकाउंट पर इस बदलाव का तुरंत कोई असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और आने वाले समय में इसे यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

WhatsApp Username फीचर पर भी हुआ था विवाद

इससे पहले WhatsApp अपने Username फीचर को लेकर भी चर्चा में था। इस फीचर का उद्देश्य फोन नंबर की जगह यूजरनेम के जरिए पहचान बनाने का था, लेकिन प्राइवेसी और साइबर फ्रॉड की चिंताओं के चलते इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

अब कंपनी का फोकस अकाउंट सिक्योरिटी को बेहतर बनाने पर है, जिसमें Two-Step Verification का यह नया अपडेट अहम भूमिका निभा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment