सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

shikha verma
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के वाराणसी और चंदौली समेत कई जिलों में हत्या, डकैती और लूट के मामलों में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ रविवार देर रात सहारनपुर जिले के सरसावा-नकुड़ रोड पर हुई।

पुलिस के अनुसार, ललन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने और चंदौली में फायरिंग व लूट की घटनाओं में शामिल होने के गंभीर आरोप थे।

चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ललन सिंह पर हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने उस पर 1 लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment