“हम हज करके आए हैं, आपको आशीर्वाद देते हैं”: सीएम योगी से बोले किसान

shikha verma
2 Min Read

नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से संवाद किया। इस दौरान हाजी जफरू नेता नामक एक किसान ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

“हम हज करके आए हैं, आपको आशीर्वाद देते हैं”

कार्यक्रम के दौरान हाजी जफरू नेता ने कहा कि क्षेत्र में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और बड़े उद्योगों के आने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा, “हम हज करके आए हैं, आपको आशीर्वाद देते हैं।” साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह की भी सराहना की और विकास कार्यों में उनके प्रयासों की तारीफ की।

किसानों से सीएम का संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। किसानों ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजे और सरकारी योजनाओं की सराहना की। कई किसानों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास को सकारात्मक बताया।

जेवर एयरपोर्ट से विकास को मिलेगी रफ्तार

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 15 जून से इसके संचालन की शुरुआत हुई है। जल्द ही यहां से 16 शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावना है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास और निवेश को और गति मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment