लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च। 31 अक्टूबर को निकलेगा 10 किमी. का यूनिटी मार्च। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा। बोलीं मंत्री सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया। 25 दिन तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये युवा पीढ़ी को दिया जाएगा सरदार पटेल का संदेश। कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक।
