समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। सपा और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच बढ़ती जुबानी जंग के बीच रालोद ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे के रद्द होने को लेकर सपा पर निशाना साधा है।
रालोद प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘36 बिरादरी’ के विरोध के चलते सपा को पहले सहारनपुर और अब बुलंदशहर की प्रस्तावित रैली रद्द करनी पड़ी। अखिलेश यादव का 11 सितंबर को बुलंदशहर दौरा प्रस्तावित था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इससे पहले उनका सहारनपुर दौरा भी रद्द हुआ था।
हालांकि, रैली रद्द होने के कारणों को लेकर रालोद की ओर से किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
‘पश्चिम यूपी में समझ आ गया होगा चौधरी कौन है’
रोहित अग्रवाल ने एक वीडियो जारी कर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें समझ आ गया होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘चौधरी’ कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उस चौधरी परिवार का अपमान करने की कोशिश की, जिसने उनके परिवार को राजनीति की ‘एबीसीडी’ सिखाने का काम किया


