राजनीति का सबसे बड़ा पलटवार, हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस को किया चौंकाने वाला तंज!

Bole India
2 Min Read

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके बाल बांका करने के लिए कांग्रेस नेताओं को नया जन्म लेना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को भी ‘छोटा पप्पू’ करार दिया।

हिमंत ने कहा, “राहुल गांधी मतलब पप्पू है। गौरव गोगोई को लोग छोटा पप्पू मानते हैं। जो कह रहा है कि हिमंत बिस्व सरमा को जेल भेजेगा, उसे इसके लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी को दोबारा जन्म लेना पड़ेगा। इस जन्म में यह संभव नहीं है। सात जन्म बाद ही हिमंत का बाल बांका किया जा सकेगा।”

यह बयान असम विधानसभा चुनाव 2026 के चलते जारी राजनीतिक तनाव का हिस्सा है। राहुल गांधी ने असम दौरे के दौरान हिमंत बिस्व सरमा पर जोरदार हमला बोला और उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया। राहुल ने आरोप लगाया कि हिमंत, पीएम मोदी और अमित शाह मिलकर असम में “लैंड एटीएम” चला रहे हैं, यानी लोगों की जमीन छीनकर बड़े कार्पोरेट्स को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो हिमंत और उनका परिवार जेल जाएंगे।

हिमंत ने पलटवार किया और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल कई मामलों में जमानत पर हैं, फिर भी दूसरों को जेल भेजने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वह पहले कांग्रेस में थे और बाद में बीजेपी में शामिल हुए, इसलिए राहुल उन्हें धोखा देने वाला मानते हैं।

असम चुनाव नजदीक आते ही दोनों तरफ से बयानबाजी और तीखी हो गई है। हिमंत बीजेपी सरकार बचाने और विपक्ष को कमजोर दिखाने में जुटे हैं, जबकि राहुल कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment