मां शाकुम्भरी देवी मंदिर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गंभीर बेहट । थाना मिर्जापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर पर प्रस्तावि…
मां शाकुम्भरी देवी मंदिर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गंभीर बेहट । थाना मिर्जापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर पर प्रस्तावित मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ब्योम बंसल पुलिस अधीक्षक नगर, मयंक पाठक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभिनंदन सिंह एसएसपी ने मेला परिसर, मंदिर आने-जाने वाले मार्गों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी करने की योजना पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने कहा कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा समय से पूर्ण कर ली जाए
स्रोत: www.thehindipioneer.com


