बरेली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल वंदना कुमारी ने अपनी खेल प्रतिभा से पुलिस विभाग का नाम रौशन कर दिया है। यूपी-112 पर तैनात वंदना ने राष्ट्रीय और अखिल भारतीय स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है…..47वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2025, जो 29 से 31 अगस्त तक लुधियाना पंजाब में हुई,वंदना कुमारी ने महिला 70 किलोग्राम वर्ग में लेफ्ट हैंड और राइट हैंड दोनों स्पर्धाओं में सर्वोच्च स्थान हासिल किया उनके इस प्रदर्शन ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि की नई मिसाल पेश की, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण भी बनकर उभरी हैं बही एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी साउथ अशिका वर्मा ने वंदना कुमारी को उनके पदक पहनाकर सम्मानित किया है अधिकारियों ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि वंदना जैसे पुलिस कर्मी में नई ऊर्जा भरते हैं..
