नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी के बयान से गरमाई सियासत, सपा ने सरकार को घेरा

shikha verma
2 Min Read

दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा है। सपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में युवाओं के साथ है, तो छात्र अब भी अनशन पर क्यों बैठे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों की बैठक में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ही मामले की जानकारी मिली, सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए पुनर्परीक्षा कराई गई और समय पर परिणाम घोषित किए गए।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों को लेकर गंभीर है, तो छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन पर भी ध्यान देना चाहिए।

कि यह बयान उस समय आया है, जब संसद मार्च के दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment