फिरोजाबाद : 10 साल पहले हुई थी शादी, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप

Bole India
1 Min Read

फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र अंतर्गत काशीराम आवास कॉलोनी, बन्ना क्वार्टर, मकान संख्या 552, गली नंबर 3 में रहने वाली कोमल पत्नी लकी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शादी करीब 10 वर्ष पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी।

परिजनों के अनुसार मृतका के पति लकी होटल में काम करता था। महिला की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में चर्चा और तनाव का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment