उमंग सिंघार ने कहा हमें ऐसा मध्य प्रदेश बनाना है जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, हर महिला को सुरक्षा, हर हाथ को काम और हर दिल को सम्मान मिले।स्थापना दिवस पर आइए, हम सब संकल्प लें, अपने इस मध्य प्रदेश को समृद्धि, समानता और संवेदना की मिसाल बनाएंगे।
मध्य प्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है, देश के बड़े राजनेता मध्य प्रदेश को बधाई दे रहे हैं, मध्य प्रदेश के नेताओं की बधाई का सिलसिला भी जारी है, मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने भी बधाई दी है , लेकिन इशारो इशारों में तंज भी कसा है।
- उमंग सिंघार ने कहा हमें ऐसा मध्य प्रदेश बनाना है जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, हर महिला को सुरक्षा, हर हाथ को काम और हर दिल को सम्मान मिले।स्थापना दिवस पर आइए, हम सब संकल्प लें, अपने इस मध्य प्रदेश को समृद्धि, समानता और संवेदना की मिसाल बनाएंगे।
- “मध्य प्रदेश की पहचान सिर्फ नक्शों में नहीं”
- यहाँ के खेत सोना नहीं उम्मीद उगाते हैं
- चुनौतियाँ को छिपाना समाधान नहीं
- समृद्धि, समानता और संवेदना की मिसाल बनाएंगे
- प्रगति की राह में अनेक मील के पत्थर स्थापित किए
उमंग सिंघार ने X पर शेयर किये वीडियो सन्देश में कहा, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, ये प्रदेश देश का हृदय कहलाता है, यह धरती महान विभूतियों की धरती है, ये धरती बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की धरती है, ये धरती राजा भोज, रानी कमलापति, रानी दुर्गावती, टंट्या भील की है।
“मध्य प्रदेश की पहचान सिर्फ नक्शों में नहीं”
भोपाल का बड़ा ताल हो या साँची के स्तूप हो, खजुराहो की मूर्तियाँ हो, भीम बेटका की गुफाएं हो या ग्वालियर का किला हो मांडू का जादू हो ये सब हमें गर्व से भर देते हैं, उमंग सिंघार ने कहा, मध्य प्रदेश की पहचान सिर्फ नक्शों में नहीं, बल्कि हर नदी, हर घाटी और हर शहर की रगों में बसती है।
यहाँ के खेत सोना नहीं उम्मीद उगाते हैं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह प्रदेश अपने जंगलों, नदियों और जीवन से धन्य है। यहां हर धर्म, हर जाति, हर भाषा और हर समुदाय मिलकर इस प्रदेश की अनोखी पहचान बनाते हैं। यहाँ की मिट्टी मेहनत की खुशबु से भरी है यहाँ का किसान, मजदूर नौजवान अपने पसीने की बूंदों से प्रदेश को सींचता है यहाँ के खेत सोना नहीं उम्मीद उगाते हैं।
चुनौतियाँ को छिपाना समाधान नहीं
सिंघार ने कहा,चुनौतियों खनिजों से संपन्न हमारा प्रदेश है अनाज से भरपूर है, संस्कृति से समृद्ध है लेकिन हेमन ये भी स्वेइकारना होगा कि चुनौतियाँ भी इस मध्य प्रदेश में हैं की गांवों में बिजली नहीं है, आदिवासी वन भूमि पट्टे के लिए परेशान है दलित अपनी अस्मिता को लेकर चिंतित है महिलाएं सुरक्षा की तलाश में हैं।
समृद्धि, समानता और संवेदना की मिसाल बनाएंगे
कई नौजवान नौकरी की तलाश में हैं, परीक्षाओं में घोटाले होते हैं, ये हमारी कड़वी सच्चाई है लेकिन इस एछिपना समाधान नहीं , हम ये स्थिति बदलनी है मैं समझता हूँ प्रदेश की जनता इस स्थिति को समझेगी, हमें ऐसा मध्य प्रदेश बनाना है जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, हर महिला को सुरक्षा, हर हाथ को काम और हर दिल को सम्मान मिले।स्थापना दिवस पर आइए, हम सब संकल्प लें, अपने इस मध्य प्रदेश को समृद्धि, समानता और संवेदना की मिसाल बनाएंगे।
प्रगति की राह में अनेक मील के पत्थर स्थापित किए
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मेरे सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, हमारे इस गौरवशाली राज्य ने अपने सांस्कृतिक वैभव, अद्भुत परंपराओं और प्रगति की राह में अनेक मील के पत्थर स्थापित किए हैं। आइए, आज एकजुट होकर प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें।


