मुरादाबाद : जामिया एहसानुल बनात मदरसे में छात्रा से वर्जिनिटी टेस्ट सर्टिफिकेट मांगे जाने का मामला, मदरसे को विदेशी फंडिंग की मिली शिकायतें, डीएम ने कमेटी गठित कर दिए जांच के आदेश, कहा कुछ सबूत मिले तो संबंधित जांच एजेंसी को शामिल किया जाएगा। जांच कमेटी में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को शामिल किया गया है। बैंकों से लिया जाएगा मदरसे के खातों का ब्यौरा। पिछली जांच में मदरसे व इंटर कालेज के कागजातों की की गई थी जांच।
