मध्य प्रदेश : नए वेदर सिस्टम से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज भी कई जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

Bole India
3 Min Read

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश में तेज ठंड का प्रकोप जारी है। फिलहाल तीन चार दिन तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 13 दिसंबर को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।15 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि तीन चार दिन रात का तापमान अधिकतर शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस नीचे बने रहने से सर्दी बढ़ेगी।आज बुधवार को कई जिलों में धुंध, कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

आज बुधवार को इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी जिले में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में आसमान साफ रहेगा, सुबह धुंध छाने के साथ छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

72 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, वर्तमान में मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ़ के रूप में माध्य समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊँचाई पर, 81° पूर्व देशांतर एवं 23° अक्षांश उत्तर के उत्तर में अवस्थित है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊँचाई पर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं 222 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही है। एक नया, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है । रात का तापमान अधिकतर शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। 15 दिसंबर के बाद रात के तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं।

मंगलवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
  • भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • शहडोल के कल्याणपुर में पारा 4.7 डिग्री तक गिर गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
  • दिन का सबसे अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
  • राजगढ़, नौगांव, उमरिया, रीवा, मलाजखंड, बैतूल, रायसेन, शिवपुरी, मंडला, दतिया, खजुराहो, दमोह, नरसिंहपुर, सतना, छिंदवाड़ा, सीधी और टीकमगढ़ में तापमान 6 से 9.8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
  • भोपाल, राजगढ़, इंदौर एवं शाजापुर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।

Share This Article
Leave a Comment