एसपी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की सहायता से पूरे देश में कहीं भी मौजूद खोया या चोरी हुआ मोबाइल ट्रैक किया जा सकता है। थानों की तकनीकी टीमों ने सर्विलांस, सीसीटीएनएस डेटा और मेनुअल इनपुट के जरिए विस्तृत विश्लेषण कर मोबाइलों को रिकवर किया।
मोबाइल बरामद करने में बेहतर प्रदर्शन के लिए सराय अकिल (16 मोबाइल), कड़ा धाम (11 मोबाइल) और कोखराज (11 मोबाइल) थानों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। इन थानों के पुलिसकर्मियों को एसपी राजेश कुमार ने 5-5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
जनपद के मंझनपुर, करारी, सैनी, कोखराज, सराय अकिल सहित विभिन्न थानों से कुल 83 मोबाइल रिकवर किए गए। एसपी ने कहा कि कौशाम्बी पुलिस तकनीक आधारित जांच को प्राथमिकता दे रही है और हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।


