बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद उसे जिंदा जला देने की घटना के बाद पूरे देश मे विरोध देखने मिल रहा है वही कानपुर के आवास विकास मे एस्काट वर्ड स्कूल के बाहर बीजेपी नेताओ ने बांग्लादेश के पीएम मो युनुस का पुतला फूककर अपना विरोध दर्ज किया.. बीजेपी नेताओ ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी नेता व पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशीष द्विवेदी का कहना है कि इस तरह अगर बांग्लादेश मे हिंदुओ का कत्लेआम अगर नही बंद हुआ तो बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर एक बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा…
