जालौन : भूख प्यास से से जूझ रही गाय सचिव और ग्राम प्रधान है बेखबर

Bole India
2 Min Read

जालौन से है जहां योगी सरकार की गौशाला मवेशियों के लिए परेशानी बनती जा रही है! जालौन जिला में एक के बाद एक गौशाला की स्थिति बद से बदतर निकल रही है महेबा विकासखंड के ग्राम सधारा की गौशाला का भी यही हाल सामने आया है जहां भूख प्यास के कारण उसमे बंद गौबंशो को काला पानी की तरह सजा मिल रही है और साथ में ही इन गौबंशो की बुरी हालत है इसके बावजूद ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा अभी तक गौबंशो के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे अधिकारियों की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा सकती है कि जालौन में अन्ना पशुओं की देखरेख के लिए योगी सरकार ने गौशाला बनवाई है ! जिससे अन्ना मवेशियों को सरंक्षित किया जा सके लेकिन इसकी सच्चाई लगातार लोगो के सामने आ रही है जो कि जालौन की गौशालाओं में अव्यवस्थाओ का अंबार लगा है ! इसी वजह से प्रतिदिन गौशालाओ में दर्जनों मवेशियो की हालत खराब हो रही है ! विकासखंड महेबा के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत सधारा में बनी अस्थाई गौशाला में सर्दी के कारण गायो का है बुरा हाल और न ही गौशाला में कोई अलाव की व्यवस्था भी नहीं है l गौशाला की देखरेख के लिए इस गांव के न तो प्रधान और न ही सचिव आते हैं, जो गाय बीमार पड़ी है न ही इसके लिए कोई डॉ देखने नहीं आते हैं और इसके बावजूद भी यहां तैनात सचिव व प्रधान लापरवाही बरतने में लगे हैं.

Share This Article
Leave a Comment