कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला,हमलावर फ़रार

Bole India
1 Min Read

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में कांग्रेस नेत्री और स्याना विधानसभा से चुनाव लड़ चुकीं पूनम पंडित पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।
घटना के दौरान पूनम पंडित ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों से मुकाबला किया और किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और अचानक घर में घुसकर हमला करने लगे।

कांग्रेस ने नेत्री ने दो नामज़द अभियुक्तों के खिलाफ दी तहरीर


हमले के बाद कांग्रेस नेत्री ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अपनी तहरीर दी। उनकी शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ सिकंदराबाद कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

हमले के बाद पुलिस जाँच में जुटी
गांव इस्माइलपुर में घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण है जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment