रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और शाम 4 बजे तक 11.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 945 करोड़ के पार पहुँच गया है।
15वें दिन का कलेक्शन
15वें दिन, ‘धुरंधर 2’ ने 17,030 शो में 18.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1122.77 करोड़ और नेट कलेक्शन 937.82 करोड़ हो गया है।
16वें दिन का कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी
- 16वें दिन (तीसरे फ्राइडे) तक शाम 4 बजे तक की कमाई: 11.31 करोड़
- ऑक्यूपेंसी: 26.1%
फिल्म का प्रदर्शन पहले और दूसरे हफ्ते की तरह तीसरे हफ्ते में भी शानदार रहा है।
Day-wise इंडिया नेट कलेक्शन
| दिन | इंडिया नेट कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| पेड प्रीव्यू | 43.00 |
| 1 | 102.55 |
| 2 | 80.72 |
| 3 | 113.00 |
| 4 | 114.85 |
| 5 | 65.00 |
| 6 | 56.60 |
| 7 | 48.75 |
| 8 | 49.70 |
| 9 | 41.75 |
| 10 | 62.85 |
| 11 | 68.10 |
| 12 | 25.30 |
| 13 | 27.75 |
| 14 | 20.10 |
| 15 | 18.30 |
| 16 | 7.38 (दोपहर 2 बजे तक) |
कुल इंडिया कलेक्शन: 945.20 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में भी शानदार कमाई की है। ओवरसीज़ में 15वें दिन 5.00 करोड़ का कलेक्शन हुआ। इसके साथ ही विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 370 करोड़ हो गया है।
कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 1492.77 करोड़
रिकॉर्ड्स
- सबसे बड़े ओपनिंग डे और ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड
- पहले हफ्ते और दूसरे वीकेंड की सबसे ज्यादा कमाई
- दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ की यह सफलता इसकी स्पाई-थ्रिलर शैली और स्टारकास्ट की लोकप्रियता का प्रमाण है। फिल्म ने अपने पहले भाग ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

