दिल्ली में रैली के लिए आम आदमी पार्टी को नहीं मिली पुलिस की परमिशन

Bole India
1 Min Read

दिल्ली की लोकल कोर्ट से शराब शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मैं एक रैली करना चाहते थे और जनता को बताना चाहते थे कि कैसे सीबीआई और ईडी ने शराब घोटाले में फसाया है इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक रैली रखी थी जिसे अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है की पुलिस ने सरकार के दबाव में परमिशन नहीं दिया है

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कल आम आदमी पार्टी की जंतर-मंतर पर एक रैली है। इस रैली का ऐलान कई दिन पहले ही हो गया था। बिल्कुल आखिरी समय में इन लोगों ने पुलिस से रैली कैंसिल करवा दी। क्या यह कल के कोर्ट आदेश का नतीजा है? रैली करना, अपनी राय रखना—ये सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह की तानाशाही ठीक नहीं है। हमें रैली करने की इजाज़त मिलनी चाहिए।”

Share This Article
Leave a Comment