‘कॉकटेल 2’ को A सर्टिफिकेट पर बवाल, शाहिद कपूर बोले- फिल्म में आपत्तिजनक कुछ नहीं

shikha verma
2 Min Read

अभिनेता शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘Cocktail 2’ को सेंसर बोर्ड से ‘A’ (एडल्ट) सर्टिफिकेट मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के 19 जून को रिलीज होने के बाद अब एक्टर ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है।

शाहिद कपूर का कहना है कि फिल्म में ऐसा कोई कंटेंट नहीं है, जिसकी वजह से इसे एडल्ट सर्टिफिकेट दिया जाए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें समझ नहीं आया कि सेंसर बोर्ड ने यह फैसला क्यों लिया।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म तीन लोगों की कहानी है, जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है, और इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो आपत्तिजनक हो।

‘Cocktail 2’ में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गौरतलब है कि यह शाहिद कपूर के करियर की पांचवीं फिल्म है जिसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। इससे पहले भी उनकी कई फिल्मों को सेंसर बोर्ड से इसी तरह की रेटिंग मिल चुकी है।

फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि यह साल 2012 की फिल्म ‘Cocktail’ का स्पिरिचुअल सीक्वल बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment