सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, किसान कल्याण वर्ष पर की चर्चा

Bole India
2 Min Read

मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई पहलें कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी सहित करीब 16 विभागों को जोड़कर किसानों के हित में योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में किसान, महिला, गरीब और युवा—इन चार प्रमुख वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे के लिए मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में निवेश, रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संसद भवन का भी दौरा किया और विभिन्न सांसदों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Share This Article
Leave a Comment