जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसंबर को बरेली पहुंच रहे हैं,जहां वह मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं
सोमवार को मुरादाबाद जाते समय मुख्यमंत्री ने बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। इस दौरान उनका स्वागत करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से सीएम योगी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि एसआईआर फॉर्म भरवाने में किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें और 11 दिसंबर तक घर-घर संपर्क अभियान को पूरा करें…..मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी किसी को कठिनाई हो, वहां एसआईआर में लगे अफसरों से तुरंत समन्वय कर समाधान कराया जाए, साथ ही जनता को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा…
:


