प्रयागराज एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में अहम भूमिका निभाने वाले 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी अफसार अहमद को दिल्ली के अमर कॉलोनी से दबोच लिया है आरोपी को गिरफ्तार कर बरेली की बिथरी चैनपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है अफसार पर माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से जेल में अवैध मुलाकात करवाने और उसी दौरान हत्या की योजना बनाने में साथ देने का आरोप है..
जाँच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि 7 मार्च 2023 को जिला कारागार बरेली में बंद अशरफ उर्फ खालिद अजीम से जेल वार्डन शिवहरी अवस्थी और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध मुलाकात कराई गई यह मुलाकात न सिर्फ नियमों के खिलाफ थी बल्कि इसी दौरान उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की हत्या का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया…………..
सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की जांच में पुष्टि हुई कि गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, असद, अरमान, उस्मान और सदाकत खान समेत 9 लोग इसी अवैध मुलाकात में शामिल थे………….
एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने 10 दिसंबर 2025 को दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर अफसार अहमद को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे बरेली लाकर जेल भेज दिया गया…
बरेली : अवैध मुलाकात कराकर हत्या की साजिश रचने वाला 50 हजार का इनामी अफसार अहमद दिल्ली से गिरफ्तार

Leave a Comment
Leave a Comment

