मनियर थाना क्षेत्र के बड्सरी जागीर में 35 वर्षीय चंदन सिंह की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चंदन सिंह के खिलाफ पहले से ही मनियर थाने पर कई मुकदमे दर्ज थे। वही घटना स्थल पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक उतरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
