बदायूं : भारत में रहकर भारत माता की कोई जय नहीं बोलेगा तो क्या पाकिस्तान में बोलेगा! बदायूं में विपक्ष पर डिप्टी सीएम का हमला।

Bole India
3 Min Read

2027 में अखिलेश यादव को चारों-खाने चित कर देंगे-2047 तक कांग्रेस और सपा सत्ता में आने वाली नहीं-: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पीडीए फर्जी है। यदि भारत में कोई भारत माता की जय नहीं बोलेगा तो क्या पाकिस्तान में बोलेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में सपा को चारों-खाने चित कर देंगे,जैसा कि बिहार में किया है। भाजपा की विरोधी पार्टियों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2047 तक सत्ता में आने वाली नहीं है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं के अटल सभागार में जिले के सभी अफसरों के साथ भी मीटिंग की जहां उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही लंबित कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य विरोधी पार्टियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन को नहीं चलने दे रहा है। जरूरी मुद्दो से ध्यान भटकाना विपक्ष का सिर्फ ये ही काम रह गया है। देश में कांग्रेस और प्रदेश में सपा यह सोच ले कि 2047 तक वह सत्ता में नहीं आने वाले अखिलेश यादव से हुई बिहार चुनाव के दौरान मुलाकात पर कहा कि वह मुझे लड्डू खिलाने की बात कर रहे थे। लेकिन आज तक उन्होंने लड्डू नहीं खिलाए हैं। डिप्टी सीएम ने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते आगे कहा कि मौलाना असद मदनी पहले विरोध करते है,बाद में सवाल कराकर सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत में रहकर भारत माता की जय नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान की जय बोलेंगे।
एसआईआर लोकतंत्र का महायज्ञ है,जिसको लेकर विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा है। विपक्ष मुद्दा विहीन है,कफ सिरप के मामले पर उन्होंने कहा कि कफ सिरप मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा।
बुधवार आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे थे। जहां उनका पार्टी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया इसके बाद अटल सभागार पहुंचकर अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस की।

Share This Article
Leave a Comment