यूपी की बदायूं पुलिस ने युवक की हत्याकांड का चौंका देने वाला खुलासा किया है। जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बंगाली डाॅक्टर के बेटे प्रतीश उर्फ पिंटू का शव तालाब में तैरता हुआ मिला था। इस वारदात को अंजाम डाॅक्टर के क्लीनिक पर काम करने वाले दो कंपाउंडरों ने मिलकर दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया है।
पुलिस के मुताबिक फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बंगाली डाॅक्टर के बेटे प्रतीश उर्फ पिंटू (32 साल) की हत्या को अंजाम उसके क्लीनिक पर काम करने वाले कंपाउंडर पश्चिम बंगाल के निवासी आशिक और संजू ने दिया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पुछतांछ की तो दोनों ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि एक आरोपी संजू की माँ से प्रतीश के अवैध संबंध थे और उसके पास अश्लील वीडियो था। जिसको वह वायरल करने की धमकियां दिया करता था। इतना ही नहीं वह वीडियो भी दिखाया करता इसलिए संजू को ये सब बहुत बुरा लगने लगा।
क्या था मामला समझिए-
जिले के फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर 6 में पिछले लगभग 28 साल डाॅक्टर आरके विश्वास का क्लीनिक है। चूंकि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी हैं। 28 वर्षों पूर्व यहां आकर बस गए थे। डाॅक्टर की पत्नी उनके साथ यहां नहीं रहा करती थी। डाॅक्टर अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल गए हुए थे। केवल घर पर उनका बेटा प्रतीश विश्वास अकेला रह गया था।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 19 दिसंबर की रात्रि प्रतीश भोजन कर घर में सो गया था। इसी बीच आरोपियों ने पहले उसको कोई नशीला इंजेक्शन दे दिया और नशे में होने पर उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
डाॅक्टर आरके विश्वास 22 दिसंबर को जब घर वापस लौटे तब बेटा प्रतीश उन्हें नहीं मिला। उन्होंने बेटे की खोजबीन शुरू कर दी इसी दौरान तालाब में बेटे का शव पड़ा देखा। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। डाॅक्टर आरके विश्वास ने अपने कंपाउंडर आशिक पर संदेह जाहिर किया। पुलिस ने मंगलवार को गनगोली गांव के तिराहे के आसपास से उसे गिरफ्तार किया। और फिर पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया। इसके बाद उसके साथी संजू को भी गिरप्त में ले लिया गया। बुधवार आज पुलिस ने आला कत्ल बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
क्यों रची प्रतीश की हत्या की साजिश-
संजू पश्चिम बंगाल के जनपद नदिया में गांव बंकिमनगर का निवासा है। हाल-फिलहाल वह यूपी के बदायूं में फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर 7 में रह रहा था। प्रतीश के उसकी माँ से संबंध थे। इधर आरोपी आशिक ने पुलिस को बताया कि वह फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी में रहता है। और गलत हरकतों के चलते उसके पिता ने मुझे क्लीनिक से हटा दिया था। इसी बात से नाराज दोनों आरोपी उससे रंजिश मानने लगे। और उसे रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया था और उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर और कैंची से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
एसपी देहात हृदयेश कठेरिया बदायूं ने बताया कि युवक का शव तालाब में मिला था। घटना में नामजद आशिक और संजू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इंजेक्शन,और कैंची बरामद कर खुलासा किया अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
